शामली, मार्च 8 -- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शामली सीएचसी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डा. दीपक चौधरी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्टाफ को सम्मानित किया। रविवार को शामली सीएचसी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डा. दीपक कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और जिस भी क्षेत्र में वे कार्य कर रही हैं, उसे पूरी ईमानदारी और पर...