देवरिया, जून 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। अन्तरराज्यीय वाहन लिफ्टर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ बाइक को बरामद किया गया है। इसमें चार मुकदमे कोतवाली तथा एक बिहार के सिवान में दर्ज है। दोनों शातिर बदमाश बताए जाते हैं, जो बिहार प्रांत के गोपालगंज और सिवान जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि शहर में बाइक चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में मुकदमा दर्ज करने के बाद सीओ सिटी के देखरेख में सदर कोतवाली पुलिस व एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम घटनाओं के पर्दाफाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- 21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद पुलिस टीम बुधवार की भोर मे वाहन चेकिंग कर...