बिहारशरीफ, मई 13 -- अनोखी आस्था : एक मंदिर ऐसा, जहां गाय-भैंसों की सूनी गोद भरने के लिए मांगी जाती हैं मन्नतें बिहारशरीफ के बहुआरा गांव में है बाबा लालचंद मंदिर मन्नत पूरी होने पर मवेशी के पहले दूध से तस्मई बनाकर लगाया जाता है भोग आस-पास के कई जिलों के पशुपालक पहुंचते हैं बाबा के दरबार में फोटो : बाबा लालचंद-बिहारशरीफ के बहुआरा गांव में बाबा लालचंद मंदिर में तस्मई का भोग लगाते श्रद्धालु। बिहारशरीफ, एक संवाददाता/प्रणय कुमार। जिले में एक अनोखा मंदिर है, जहां गाय-भैंसों की सूनी गोद भरने व उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए मन्नतें मांगी जाती हैं। मन्नतें पूरी होने पर मवेशी के पहले दूध से मिट्टी के चूल्हे पर तस्मई बनाकर बाबा को भोग लगाया जाता है। फिर प्रसाद को श्रद्धालुओं में बांटा जाता है। ऐसी मान्यता है कि बाबा के आशीर्वाद से मवेशी स्वस्थ्य रहत...