महोबा, फरवरी 10 -- महोबा, संवाददाता। यातायात नियमों के पालन के नाम पर की गई पुलिस कार्रवाई उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक कार चालक का 'नो हेलमेट' में चालान कर दिया गया। चालान से नाराज़ चालक ने अनोखे अंदाज़ में विरोध जताते हुए हेलमेट पहनकर ही कार चलानी शुरू कर दी है। यह नज़ारा देख राहगीर भी हैरान रह जाते हैं। इस कार्रवाई से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इन दिनों यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महोबा निवासी अभिषेक कुमार के अनुसार, वह पांच फरवरी को कार से राठ लौट रहे थे। कार को चालक भूपेंद्र सोनी चला रहे थे। कार जैसे ही कुलपहाड़ कोतवाली के पास पहुंची तभी वहां तैनात एक दरोगा ने ऑनलाइन चालान कर दिया। मोबाइल फोन पर 1000 रुपये के चालान का मैसेज आया। चालान कटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.