कानपुर, जून 22 -- कानपुर, संवाददाता। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में जेल भेजे गए बंदी की उर्सला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी परिजन को दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बंदी के परिजन ने लिवर की बीमारी होने की जानकारी दी। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी 52 वर्षीय अंबिका सिंह को बीती 16 मई को रावतपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अंबिका की पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे करन प्रताप और यश प्रताप हैं। बेटों ने बताया कि पिता नशे के लती थे। जिस कारण वे लोग पिता से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। पिता के नशे के लती होने के कारण उन्हें लिवर की समस्या थी। रविवार शाम को जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उर्सला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल...