फिरोजाबाद, मार्च 22 -- थाना मक्खपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कर चार युवतियों एवं 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। दो भागने में सफल हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस को अनैतिक देह व्यापार की जानकारी मिल रही थी। क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद अमरीश कुमार एवं थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ में मक्खनपुर क्षेत्र के एक होटल के निकट छापा मारा। पुलिस ने मौके से 11 युवक व चार युवितयां यहां से पकड़ा। दबिश के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से नकद धनराशि, मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामग्री मिली। मौके से पुलिस को छह मोटर साइकिल भी मिली। इन्हें सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...