रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने अनैतिक कार्य की सूचना पर एक होटल में छापामारी कर एक युवती और दो युवकों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि नीलम टॉकीज के पास एक होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में छापामारी की। इस दौरान पुलिस को एक कमरे में दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इस पर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रह है। साथ ही युवती और युवकों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...