कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर निगोह रोड पर एकांत में खेत में बना मकान अनैतिक कार्यों का अड्डा बन चुका है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने एसपी को शिकायतीपत्र भेज आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मकान में संचालित होटल को बंद कराए जाने की मांग की है। क्षेत्र के रामपुर निगोह रोड पर खेत में एकांत में एक मकान बना हुआ है। इस मकान में अघोषित रूप से होटल संचालित हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें, तो यहां अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। जबकि नाम होटल है, लेकिन वहां होटल जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के अनिल कुमार, शिवा, हृदेश कुमार, कौशलेंद्र सिंह, मान पाल, बसंत पाल, राहुल सिंह, रंजीत, राजू आदि लोगों ने एसपी को भेजे शिकायतीपत्र में कहा है कि क्षेत्र के एक जन...