आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को गुजरात दिवस मनाया गया। इस दौरान विवि के साथ ही चंद्रमा ऋषि आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि गुजरात दिवस मनाने के पीछे राज्यपाल का मुख्य उद्देश्य है कि भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां बोलचाल, रहन-सहन, खानपान में विविधता होने के बावजूद चट्टानी एकता और अखंडता का कायल पूरा विश्व है। विदेशों में जब हमारा हिंदुस्तानी कहता है कि हम भारत के हैं ,तब वहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की एकता देखते ही बनती है। यह भी पढ़ें- एकेटीयू में जीवंत हुई गुजरात की संस्कृति एवं परंपरा इसी तरह की खूबसूरती को आम जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय ने गुजरात दिवस मनाने का निर्णय लिया। जिससे जनप...