फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सदभावना मंच के ईद मिलन समारोह में अनेकता में एकता की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता बतायी गयी। एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी गयीं। नेहरू रोड के एक होटल में आयोजित समारोह में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर ईद के त्योहार पर एक दूसरे से खुशी बांटने का काम किया। जवाहर सिंह गंगवार ने कहा कि अपने यहां भाईचारा के अनेक उदाहरण मिलते हैं। मोहम्मद हफीज खां ने कहा कि हम लोग सभी कार्यक्रम मिल जुलकर करते आये हैं। मोहम्मद नासिर और मजहर मोहम्मद खां ने कहा कि सभी लोगों में इंसानियत की भावना होनी चाहिए। संजय गर्ग ने फर्रुखाबाद की गंगा जमुनी तहजीव का विस्तार से वर्णन किया। मोहम्मद अमीन खां, ज्ञानी मंगल सिंह, राजेंद्र पाल, भंते नागसेन, मोहम्मद मोहसिन आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी...