आगरा, दिसम्बर 29 -- ताजनगरी की आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अनूप बंसल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश को कड़े मुकाबले में 68 वोटों से हराया है। जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर हरिओम सिंघल निर्वाचित किए गए हैं। सोमवार को आगरा मेडी सेंटर हींग की मंडी में निर्वाचन प्रक्रिया कराई गई। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे नतीजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अनूप बंसल और ओम प्रकाश (ओमी भाई) के बीच सीधा मुकाबला रहा। अनूप बंसल को 485 और ओमप्रकाश को 417 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनूप बंसल 68 वोटों से विजयी घोषित किए गए। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंघल और संदीप गुप्ता के बीच सीधी टक्कर रही। इसमें हरिओम सिंघल को 469 और संदीप गुप्ता को 419 वोट मिले। इस तरह हरिओम सिंघल ...