संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मगहर महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों पर श्रोता खूब झूमे। भजन सम्राट ने अपने कार्यक्रम का आगाज ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन.. से किया। पहले भजन से उन्होंने पण्डाल के माहौल को भक्ति मय कर दिया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में 'मेरी झोपड़ी के बाद भाग्य आज खुल जायेंगे राम आएंगे...' को सुनाया तो सभी इस भजन को गुनगुनाने लगे। 'इतनी शक्ति हमे देना दाता मन विश्वास कम न हो' सुना कर श्रोता में जोश भर दिया। इनके सुर से सुर मिलाकर लोग गुनगुनाने लगे। 'काशी बदली अयोध्या बदली अब मथुरा की बारी है, राम खड़े लिए धनुष अब वंशी बजने वाली, बोलो राम बोलो...' के जरिये भक्ति के सागर में श्रोताओं को डुबो दिया। इसके बाद भजन कारवां आगे बढ़ता गया और दर्शक स्वर लहरी में गोता लगाते चले गए। भ...