रांची, सितम्बर 21 -- रांची। झारखंड के अनूप कुमार अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारतीय कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 45 किग्रा ग्रीकोरोमन वर्ग में अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 दिसंबर तक रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में किया जाएगा। अनूप कुमार की इस उपलब्धि पर राज्य सरकार और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- अनूप ने वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...