संभल, अप्रैल 8 -- अनूपशहर पुल पर मरम्मत कार्य बुधवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान दिल्ली, अनूपशहर और बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को अनूपशहर पुल से होकर गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इसके स्थान पर वाहनों को केसरपुर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। नया रूट केसरपुर तिराहा गवां से निकलकर वाहन नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला गुन्नौर चौक होते हुए नरौरा पुल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही उपयोग करें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

हिंदी हिन्...