मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। युवाओं में स्वेच्छा से रक्तदान करने के जुनून को देखते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अनूठी पहल हुई है। खून देने का जुनून रखने वाले उन सभी युवाओं को ध्यान में रखकर ब्लड बैंक परिसर में बोर्ड लगा दिया गया है जिसमें खानपान से हीमोग्लोबिन बढ़ाने के तरीके साझा किए गए हैं। ब्लड बैंक के काउंसलर अशोक कुमार ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए काफी संख्या में ऐसे युवा पहुंच रहे हैं जिनका हीमोग्लोबिन 12.5 से कम होने के चलते उन्हें खून देने से मना किया जा रहा है। जिस पर अपनी मायूसी जाहिर कर रहे हैं। उन्हें अपना हीमोग्लोबिन बढ़ाने के बाद रक्तदान के लिए आने को कहा जा रहा है। ऐसे युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए ब्लड बैंक में बोर्ड लगा दिया गया है जिसमें उचित खानपान से खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के तरीके बताए गए...