कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर कांशीरामपुर निवासी राजेंद्र सरोज पुत्र जगतपाल ने बताया कि उसकी ससुराल पश्चिमशरीरा इलाके के पलरा गांव में है। पीड़ित के मुताबिक रविवार को वह बाइक से ससुराल गया था। लौटते वक्त पलरा नहर पुलिया के पास पलरा के ही रहने वाले पप्पू तिवारी पुत्र माधव प्रसाद ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत लेकर वह थाने जा रहा था। रास्ते में रक्सौली मदरसा के पास चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने फिर से पीटा। इस दफे गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। इस संबंध में पश्चिमशरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि आरोपी पप्पू तिवारी व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ ए...