रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- रुद्रपुर। अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल बुधवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की के अनुसार ट्रायल शाम तीन बजे शुरू होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल के कार्यालय से जारी पत्र के क्रम में अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता नौ और 10 अक्तूबर को नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऊधमसिंह नगर की जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाना है। चयन ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को उत्तराखंड का मूल स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दो रंगीन साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। यह भी पढ़ें- ट्रायल: 15 अक्तूब...