हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर। उप्र अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग की सदस्य सुश्री नीरज गौतम का 15 अप्रैल को जनपद आगमन होगा। दिन के दो बजे सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। शाम चार बजे क्षेत्रीय भ्रमण कर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों से मिलेंगी। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन औरैया के लिए प्रस्थान करेंगी। 15 अप्रैल को ही आयोग के सदस्य रमेशचंद कुंडे का भी आगमन होगा। दिन के दो बजे नगर पंचायत सुमेरपुर और उसके बाद हमीरपुर नगर पालिका का निरीक्षण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.