अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक में महंगी शिक्षा और नीट विवाद पर चिंता
हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिझारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक मासीपीढ़ी में डॉ. बालेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सुशील औरैया को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में महंगी शिक्षा पर चिंता जताते हुए कहा गया कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा और डॉक्टर बनना कठिन हो गया है। नेताओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और सीबीआई जांच, दोषियों पर कार्रवाई व घायलों के निशुल्क इलाज की मांग की। साथ ही, नीट विवाद में जान गंवाने वाले 22 छात्र-छात्राओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- हिंसा के मामले में उठाए गए सवाल बैठक में जागेश्वर मुंडा, उदय कुमार पासवान, दिलीप पासवान, पवन कुमार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.