मेरठ, मार्च 22 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में शनिवार को कृषि, पशु चिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान के क्षेत्र में अनुसूचित जाति लाभार्थियों के लिए उद्यमिता विकास के अवसरों पर कार्यशाला हुई। यह आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की अनुसूचित जाति-विशेष सेवा योजना के अंतर्गत किया गया। अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। मुख्य अतिथि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त डॉ. बीएम नवीन रहे। मुख्य अतिथि डॉ. बीएम नवीन ने युवाओं को "करना ही करना है" के मंत्र के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने नवाचार, स्मार्ट कृषि तकनीकों और बाजार-उन्मुख खेती को विकास का प्रमुख आधार बताया। डॉ. पंकज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन डॉ. प्रमीला उमराव ने किया। डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा, डॉ. सत्यप्र...