अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
देहरादून, अगस्त 14 -- नई टिहरी। खेल निदेशालय, उत्तराखंड के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा विभाग नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स खेल का जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में 15 अगस्त से 29 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। शिविर में कुल 30 खिलाड़ी, जिसमें 15 बालक एवं 15 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को खेल विभाग के मानकों के अनुसार खेल प्रशिक्षण, भोजन, आवासीय सुविधा, आने-जाने का किराया, अनुसांगिक व्यय तथा खेल किट की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को 03 सितंबर से 17 सितंबर, 2026 तक खेल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.