मेरठ, जून 13 -- मेरठ। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम डॉ. वीके सिंह ने पुलिस अधीक्षक (अपराध) को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्ति जब भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचें, तो उनकी एफआईआर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की तत्परता अत्यंत आवश्यक है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि एसएसपी कार्यालय के विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्राप्त पीड़ितों की आर्थिक सहायता के प्रस्तावों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। यह भी पढ़ें- अनुसूचित जाति के पीड़ितों की एफआईआर प्राथमिकता पर दर्ज करने के निर्देश निर्देश दिए कि यदि बजट के अ...