गौरीगंज, जून 3 -- भेटुआ। पशुपालन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैकयार्ड पोल्ट्री योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत चयनित प्रत्येक लाभार्थी महिला को 50 चूजे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही चूजों के पालन-पोषण के लिए आवश्यक दाना भी विभाग की ओर से दिया जाएगा। आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना आवश्यक होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी भेटुआ सुमित कुमार सिंह ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए जल्द आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...