बदायूं, अप्रैल 12 -- घसीटकर बाजार तक ले जाकर मारपीट, जातिसूचक गाली देने, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत के बाद छह नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर पीड़ितों को घसीटकर पीटा गया और समझौते का दबाव बनाया गया। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ल गोपालपुर वजीरगंज का है। यहां के रहने वाले कैलाश चंद्र पुत्र करण सिंह ने दिल्ली स्थित अनुसूचित जनजाति आयोग में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो अक्टूबर 2025 की शाम उनके भाई ब्रजलाल और रामरतन सिटी लुक मैन हाईवे पर खड़े थे। इसी दौरान राजेश पुत्र हरीशंकर, ऋषभ पुत्र राजेश, गौरव पुत्र विनोद कुमार, सन्दू पुत्र हरीशंकर, विन्दू पुत्र हरीशंकर, जतिन पुत्र अरविंद पटवा निवासीगण सिटी लुक मैन हाईवे कस्ब...