भभुआ, जनवरी 29 -- मरीजों का बेहतर इलाज और भोजन एवं सुविधाएं सुदृढ़ कराने का दिया निर्देश आयुष्मान कार्ड से गंभीर मरीजों को ज्यादा लाभ दिलाएं, किया गया सम्मानित (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल की औचक जांच की। टीम में शामिल आयोग के सदस्य रुबेल रविदास व संजय कुमार रविदास गुरुवार की सुबह 9:45 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, ब्लड बैंक, जीविका की रसोई सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। सदस्य अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और अस्पताल से मिलनेवाली दवा, सूई, भोजन-नाश्ता व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने अस्पताल में आनेवाले मरीजों का बेहतर इलाज कराने, गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक नाश्ता-भोजन देने और अस्पताल की व्यवस्था को और सुदृढ़ ...