सोनभद्र, अप्रैल 19 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा सिरसिया ठकुराई गांव में धोखे से अनुसूचित जाति के व्यक्ति को पिछड़ी जाति बनाकर उसकी जमीन का बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा सिरसिया ठकुराइ निवासी पीड़ित रामदेव पुत्र छोटक कोल ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर धोखेबाजी करके जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अनुसुचित जाति का है। उसकी जमीन गाँव के अराजी नंबर 488 रकबा 0.7250 हेक्टेयर भूमि पर पट्टा मिला है, जिसपर वह अपनी खेती बारी करता आ रहा है। यह भी पढ़ें- जमीन सौदे में 69.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप बताया कि आठ वर्ष पूर्व वह बीमार हो गया। इस पर गांव के ही ...