कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय गणित दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और पीपीएन कॉलेज में विशेष सेमिनार आयोजित किए गए। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में आईआईटी कानपुर की मदद से विशेष व्याख्यान हुआ। स्कूल के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएसआई कोलकाता के प्रतिष्ठित गणितज्ञ प्रो. रिताबर्ता मुंशी ने किया। प्रो. मुंशी ने संख्या सिद्धांत में वृत्त विधि विषय पर जानकारी दी। कहा, गणित के क्षेत्र में श्रीनिवास रामानुजन का अमूल्य योगदान है। वैज्ञानिक अनुसंधान में जिज्ञासा, मौलिकता एवं रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। आईआईटी कानपुर के डॉ. सौरभ सिंह ने प्रो. मुंशी के उत्कृष्ट कार्यो...