कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के यूआईईटी की ओर से चल रही दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का मंगलवार को समापन हुआ। सस्टेनेबल कंप्यूटिंग एंड इंटेलीजेंस सिस्टम्स पर आयोजित कांफ्रेंस के सभी प्रतिभागियों के साथ शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले देश-विदेश के 95 शोधार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।तकनीकी सत्रों में सस्टेनेबल कम्प्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी एवं उभरती तकनीकों से संबंधित विषयों पर मंथन हुआ। दुनिया के शीर्ष एक फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल पुर्तगाल के प्रो. अल्वारो रोचा ने स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन, डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- छात्रों ने स्वास्थ्य व शिक्षा में एआई के उप...