पटना, जून 29 -- पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के पांचवें दिन दो तकनीकी सत्र हुए। इन सत्रों ने प्रतिभागियों की अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने के साथ उनके समग्र व्यावसायिक विकास को बढ़ावा दिया। तकनीकी सत्र 8 का विषय 'क्राफ्टिंग विनिंग रिसर्च प्रपोजल्स' था। मुख्य वक्ता पटना विवि के मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रुति नारायण रहीं। उन्होंने अनुसंधान प्रस्ताव (रिसर्च प्रपोजल) लेखन की कला और विज्ञान पर एक व्यावहारिक सत्र का संचालन किया। उन्होंने प्रभावशाली, फंड प्राप्त करने योग्य और नैतिक रूप से सही शोध प्रस्ताव विकसित करने के लिए एक व्यापक रोडमैप प्रदान किया। सत्र में संकाय सदस्यों (फैकल्टी) को अपने अनुसंधान नियोजन कौशल को मजबूत करने का प्रोत्साहन मिला।तकनीकी यह भी पढ़ें- अनुसंधान क्षमता बढ़ाने औ...