दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना के समन्वय से बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी), पटना के तत्वावधान में सीवी रमन प्रतिभा खोज परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के हर कक्ष के टॉप टेन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया गया, जबकि डीसीई में आयोजित समारोह में इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को...