मेरठ, जून 18 -- थाना कंकरखेडा क्षेत्र में हुए कबड्डी खिलाड़ी अनुष्कापाल की हत्या प्रकरण में गुरुवार को सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ लखनऊ पहुंचे मृतका खिलाड़ी के परिजनों ने सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। खिलाड़ी के परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री को हादसे की दुखद दास्तान सुनाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि मृतका खिलाड़ी अनुष्का पाल के पिता नेमपाल, दादा रिछपाल, नरेशपाल प्रधान, डा. संजीव चिरौड़ी, ब्रह्मपाल, आनंदपाल, विजेंद्रपाल, शौराज शर्मा, मोनू पाल, जितेंद्र पाल, सोनू प्रधान, सहदेव सुनीलपाल आदि परिजनों के साथ सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी, महानगर ...