दुमका, मई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के परिणाम में द केमो क्लासेस की छात्रा अनुषा गोण ने केमिस्ट्री विषय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। अनुषा डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका की छात्रा है। द केमो क्लासेस से केमिस्ट्री में शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्रों में नंदिनी गुप्ता ने 98 प्रतिशत, सानवो राज ने 95 प्रतिशत, आरोही कुमारी ने 94 प्रतिशत और श्रेया टोप्पो ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर संस्थान के रवि कांत ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका के छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन यह भी पढ़ें- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय की छात्रा कृतिक...