आरा, अप्रैल 29 -- पीरो, संवाद सूत्र। अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय के सभागार में हुई। बुधवार को एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय की देखरेख में आयोजित बैठक में एमओ अंशु दीपक प्रकाश, धर्मवीर भारती के अलावा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उनैब खान, कांग्रेस के सलाम कुरैशी, प्रमुख प्रतिनधि साकिर अली, अरबिंद सिंह और डोर स्टेप डिलीवरी के मुकेश सिंह मौजूद थे। बैठक में खास तौर पर अपात्र लाभुकों का राशन कार्ड रद्द किए जाने और निर्धारित समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरित करने के मामले पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...