बहराइच, फरवरी 13 -- बहराइच। जनपद में संचालित गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था हेतु गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक 18 फरवरी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में होगी। नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन अस्थाई गोआश्रय स्थलों के निर्माण की प्रगति/निराश्रित गोवंशों के संरक्षण की प्रगति, एस.एफ.सी. पूलिंग की अद्यतन प्रगति आदि पर विमर्श होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...