मोतिहारी, मई 27 -- अरेराज निस। अनुमंडल क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर एसडीओ अरेराज की अध्यक्षता में सभागार में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक की गई। बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरेराज रजनीश झा, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक प्रबंधक टीपीडीएस गोदाम आदि उपस्थित हुए। एसडीओ अंजली शर्मा ने सदस्यों को बताया गया पीएचएच राशन कार्डधारियों को प्रति सदस्य दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल तथा अंत्योदय राशन कार्डधारियों को प्रति परिवार 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम चावल दिए जाने का सरकारी प्रावधान है। संचालित खाद्यान्न वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए फीडबैक प्राप्त किया गया। यह भी पढ़ें- अनुश्रवण समिति की एसडीओ ने की बैठक वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जनोन...