मोतिहारी, अप्रैल 29 -- अरेराज, निसं। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अरेराज की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति (खाद्य एवं आपूर्ति) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अरेराज, अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक प्रबंधक टीपीडीएस गोदाम तथा समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अंजली शर्मा एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश झा द्वारा अरेराज अनुमंडल में खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की निर्धारित मात्रा, यथा - पीएचएच राशन कार्डधारी को प्रति सदस्य 02 किलोग्राम गेहूं और 03 किलोग्राम चावल तथा अंत्योदय राशन कार्डधारी को प्रति परिवार 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल मुहैया कराने के प्रावधान के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अप्रैल से जून तक का का राशन...