धनबाद, मई 24 -- भाजपा धनबाद महानगर में शनिवार को दो दिनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत हुई। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने उद्घाटन कर प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षाणर्थियों को संबोधित करते हुए पाटीदार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा अन्य दलों से अलग है। भाजपा कार्यकर्ता की विशेषता यह है कि अनुशासित होकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाते हैं। भाजपा के कार्य विस्तार योजना पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। बोलीं कि पार्टी पहले देशहित, फिर पार्टी उसके बाद व्यक्ति को मानती है। दूसरे दलों में पहले अपने हित को तरजीह दी जाती है। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, ईमानदारी से काम करने का मिलता है इनामप्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं की भूमिका संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने क...