हजारीबाग, अप्रैल 6 -- चौपारण, प्रतिनिधि। सेलहारा पंचायत भवन में चौपारण पूर्वी मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण प्रभारी रमेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा अन्य दलों की तरह केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से परिचित कराया जा रहा है।प्रशिक्षक बरही सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव और सह प्रतिनिधि रंजित चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने के गुर सिखाए। उन्होंने जोर दिया कि जनता के बीच विनम्रता और सेवा भाव ही भाजपा की पहचान है।मंडल अध्यक्ष ...