रांची, फरवरी 9 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के उलुंग पेरवघाघ जलप्रपात परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रनिया खंड कार्यवाह की ओर से किया गया, जिसमें खूंटी, तोरपा, तपकरा, रनिया और बानो क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के खूंटी जिला सह कार्यवाह पुष्पराज जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देशहित में अनेकता में एकता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकजुटता, सामाजिक समरसता और अनुशासन ही किसी भी नागरिक को महान बनाते हैं। उन्होंने संघ के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं सह जिला सेवा प्रमुख गुड्डू ...