बुलंदशहर, मार्च 11 -- डीपीबीएस कालेज में पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर में गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा करना सिखाया। डीपीबीएस कालेज में प्राचार्य डा.जी के सिंह के निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय शिविर में स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर ओ पी हंस व स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर आकाश कुमार और आशीष कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को गांठें बांधना, खोज चिह्न, प्राथमिक चिकित्सा, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम, शांति के लिए स्काउट गतिविधियां, एफबीएम, सिंहनाद, दिशा ज्ञान तथा अनुमान लगाने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं को इन विषयों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में त्वरित निर्णय क्षमता, सहयोग की भावना और आपात स्थितियों में सहायता क...