अनुशासन व निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी : उपायुक्त
चाईबासा, जून 19 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। वे गुरुवार को टाटा कॉलेज स्थित बहुद्देशीय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत दहाड़ जैसी होनी चाहिए। आपके भीतर कुछ कर गुजरने का दृढ़ संकल्प भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नई पहचान दिलाने की जिम्मेदारी आप सभी विद्यार्थियों पर है। वर्तमान में की गई मेहनत न केवल आपके भविष्य को संवारने का कार्य करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उपायुक्त ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नियमित अध्ययन करने तथा लिखने का निरंतर अभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी भविष्य में अपने विद्यालय, जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.