बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज चार के लिए ----- उल्लास सिकटौना में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ प्रखंड क्षेत्र के गांवों से काफी संख्या में जुटे थे ग्रामीण फोटो संख्या 12 कैप्शन- गुरुवार को इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत सिटकौना गांव स्थित गुरुकुलम उपनयन संस्कार में शामिल वटुक। इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिकटौना गांव स्थित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम के प्रांगण में गुरुवार को विश्वामित्र सेना के तत्वावधान में निशुल्क व सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने किया। इस अवसर पर अभिभावकों व उनके बच्चों ने भाग लेकर सनातन परंपरा के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार को विधि-विधान से संपन्न कराया। इस दौरान रंगनाथ द्विवेदी के मार्गदर्शन व आचार्य बनारसी दुबे के नेतृत्व में 51 बटुकों का उप...