सहरसा, अप्रैल 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा पुलिस केंद्र, सहरसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित किया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया मानवाधिकारों के सम्मान, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे किसी भी परिस्थिति में धैर्य एवं संयम बनाए रखें। कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें । एसपी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र सहरसा में लाइन-डे अवसर पर कार्यालय कार्य का निष्पादन किया गया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की स...