मधुबनी, जून 1 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के रहुआ-संग्राम पारसमणि पुस्तकालय के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन निःशुल्क मासिक शैक्षणिक शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ शिक्षाविद डॉ शंकर कुमार लाल, इंजीनियर गौतम कुमार, भगवान कुमार झा एवं पुस्तकालय के वरीय सदस्य कृष्ण कुमार झा किसन जी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से रविवार देर शाम किया। इस मासिक मुफ्त शैक्षणिक शिविर में इस वर्ष अंग्रेजी ग्रामर एवं शब्दावली विषय की शिक्षा वर्ग सप्तम से स्नातक स्तर तक के छात्रों को दी जाएगी। यह भी पढ़ें- परसा में समर कैंप का किया गया उद्घाटनशिविर का उद्देश्य उद्घाटन समारोह में प्राध्यापक डॉ शंकर कुमार लाल ने कहा कि अनुशासन में रहकर तन्मयता संग पढ़ाई कर दूसरों के लिए नजीर बनें। सफलता खुद-ब-खुद कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक शिविर में छात्रों को शि...