बस्ती, अगस्त 25 -- बस्ती। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार तथा प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अदनान हाशमी एवं राकेश सैनी के निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का समापन हुआ। 17 से 23 अगस्त तक चले प्रशिक्षण में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के 51 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर स्काउटिंग के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में जनपद बस्ती के प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार वर्मा ने लीडर ऑफ द कोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्य आयुक्त बस्ती संजय सिंह द्वारा उन्हें कार्यमुक्त कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समापन अवसर पर जिविनि सिद्धार्थनगर अरुण कुमार ने अजय कुमार वर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित ...