रांची, जुलाई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित और एमसीए के सत्र 2025-27 में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। दोनों पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, ताकि उन्हें विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जा सके। अध्यक्षता गणित विभागाध्यक्ष सह एमसीए के निदेशक डॉ अबरार अहमद ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। विभाग के नियमों की की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, समयबद्धता और नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- एमए खोरठा की कक्षाएं शुरू विशेष रूप से कक्षा में उपस्थिति के महत्व पर बल देते हुए ...