नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित वार्षिक खेल दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों को पूरे मन से खेलने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने और खेल के साथ निरंतर सीखते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर, अनुशासित और विकसित बनाने की दिशा में सबसे प्रभावी ब्रांड एंबेसडर बच्चे हैं। जब बच्चे अनुशासन का अभ्यास करते हैं, नियमों का पालन करते हैं और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज मे...