पटना, अप्रैल 6 -- अनुशासन हमें धैर्यवान बनाता है। जीवन की राह कितना भी कठिन हो, अगर सही दिशा में चलते हैं तो रास्ता आसान हो जाता है। जब कॉलेज में दाखिला लिया तो इन सब से अंजान थी, लेकिन कॉलेज में रहते जीवन की कई सीख मिली। आत्मविश्वास से भरी छात्राओं ने कॉलेज को तहे दिल से शुक्रिया कहा। नम आंखों से स्नातक 2023-26 और पीजी 2024-26 की छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज से विदाई ली। छात्राओं के हर पल को यादगार बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने फेयरवेल (थैंक्स गिविंग डे) का आयोजन किया था। रंग-बिरंगे परिधानों में आईं छात्राओं के खुशी के आंसू छलक रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गई। इसके बाद गीता, कुरान और बाइबिल का पाठ किया गया। छात्राओं ने कॉलेज में बिताए अनुभव साझा किए। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम रश्मि एसी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ात...