सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिलव्यू पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं प्रथम बैच के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के कक्षा आठवीं तथा नौवीं के विद्यार्थियों ने स्वागत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल की एचएम पूनम मिलिंद जी ने विद्यार्थियों को जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के सहारे विद्यार्थी जीवन की हर चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने का भी आग्रह किया। विद्यालय के संचालक समुन्द्र गुप्त ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.