अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की सीढ़ी : कर्नल होपेंद्र
मेरठ, जून 9 -- 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-255 में कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कैडेट्स को अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अनुशासन और मेहनत को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाना होगा। कर्नल ठाकुर ने कहा कि एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जो युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेट्स को दृढ़ विश्वास और उच्च मनोबल के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए एनसीसी कैडेट्स के लिए ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, बेसिक लाइफ सपोर्ट, संचार तथा ऐमिंग बॉक्स एक्सरसाइज समेत विभिन्न विषयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.